लिंकन
गोली खाकर
गिरता रहा
सीढ़ियों से लगातार
मार्क्स
समाजवाद की किताब
बेच रहा है
पुस्तकालय जल गया
पर्सिपोलिस का
जल गया
वियतनाम
रोम
गुजरात
गाँधी की
वेशभूषा में
हत्यारा घूम रहा है
लेनिन की मूर्ति
मूर्त चौकस है
चौक पर
जहाँ से हर रास्ता
पूंजीवाद को जाता है
जोन ऑफ़ आर्क की तलवार
अजायबघर में सजी है
मार्टिन लूथर किंग का शारीर
कब्र में
गोरा पड़ गया
घर में बच्चा
क्रांति बोल
दूध पीने से अड़ गया ||
-Sourav Roy “Bhagirath”












