मुझे
अपने बारे में कुछ नहीं कहना है |
मुझे
आपके बारे में कुछ नहीं कहना है |
मुझे
आपके और मेरे बीच के गहरे फर्क की
कतई चर्चा नहीं करनी |
मुझे
दुहाई नहीं देनी |
आग की परछाई
पड़ोसन का भाई
मुन्नी धोबी – थापा नाई
उसकी उससे लड़ाई
के बारे में
मुझे बात नहीं करनी |
दोस्ती
यारी
प्राईवेट
सरकारी
दुकानदार
भिखारी
फलानां से
यारी
के बारे में बात करके मैं अपना
और आपका वक़्त ज़ाया नहीं करना चाहता |
ख्याली पुलाव
उल्टे नाव
नेता पर पथराव
तेरा गाँव-मेरा गाँव
टमाटर के भाव
वगैरह बातें
मैं आपसे क्यों करुँ भला?
मैं तो बस यह कहना चाहता था
कि-
मुझे आपसे कोई बात नहीं करनी ||
-Sourav Roy “Bhagirath”












