शोकगीत

ज्योंही सूखता है पक्षियों का गला
काट दो उसको
भर जाने दो खून से
लबालब |

निकाल दो भ्रूण को
हर माँ की कोख से
उजाड़ दो सारा
संसार |

काट डालो पेड़ पर पेड़
कर दो धरती को
अपनी माँ को
नंगा |

मुचड़ दो फूलों को
बच्चे की हाथ से छीन कर
पकड़ा दो
बन्दूक |

खोद दो गड्ढे
जगहों पर
रोप दो उनमें
बारूद |

घेर लो खुदको
काँटों की बेड़ियों से
बन जाओ एक और
देश |

यही होना है
यही कर रहे हो
जल्दी करो
ख़त्म करो !

-Sourav Roy “Bhagirath”

Speak up!

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s