प्यार करता हूँ

स्वच्छ आकाश में
आधा अधूरा चाँद
और उसकी पूरी चांदनी
जैसे मेरी अनपढ़ी ज़िन्दगी के चारों तरफ
मैं |

मैंने आधी रात में भी
तुझपर सूरज को चमकते देखा है
आ ! मैं तेरी चांदनी ले कर
तुझे प्यास बोध दिए देता हूँ
तेरे अनचूमे होंठों को
मुक्ति बोध दिए देता हूँ
तेरे साथ जीकर – मरकर
तुझे नारी बोध दिए देता हूँ
तुझसे प्यार करता हूँ
खिलवाड़ नहीं
यही एक आखरी शर्त है
ज़िन्दा रह जाने की ||

-Sourav Roy “Bhagirath”

One Response to प्यार करता हूँ

Speak up!

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s